Last Updated:
Indore Dirty Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से फूड पॉयजनिंग और डायरिया फैल गया. 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. कई लोग ICU में हैं. मंत्री और महापौर मौके पर पहुंच गये हैं, …और पढ़ें
मिथिलेश गुप्ता/इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके के भागीरथपुरा से एक बेहद डराने वाली और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां अचानक बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए. हालात ऐसे बने कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सप्लाई हो रहे दूषित पानी की वजह से फूड पॉयजनिंग और डायरिया जैसी बीमारी फैल गई है.
December 30, 202511:19 IST
इंदौर में पानी बना जहर, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
इंदौर- 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, पेट दर्द की शिकायत पर कराया भर्ती, महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे अस्पताल, जांच के लिए भेजा गया पानी का सैंपल
| #indore | #mpnews | #breakingnews | pic.twitter.com/fCsVqrPJcB
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 30, 2025
December 30, 202511:17 IST
महापौर पुष्यमित्र भार्गव नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव के साथ पहुंचे भागीरथपुरा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जिस टंकी से इलाके में पानी की सप्लाई हो रही है, वहां से भी सैंपल लिए गए हैं. निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं. दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया है.

December 30, 202511:16 IST
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुद पहुंचे मौके पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद मौके पर पहुंचे. परदेशीपुरा चौराहा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल प्रबंधन को तुरंत स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए और साफ कहा कि किसी भी मरीज से इलाज के दौरान एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस वक्त सबसे बड़ी प्राथमिकता सभी मरीजों का इलाज कर उन्हें सुरक्षित घर भेजना है. साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. लोगों से अपील की गई है कि फिलहाल पानी उबालकर ही पिएं.
December 30, 202511:15 IST
क्या बोले अस्पताल में भर्ती मरीज?
अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि नल से आने वाला पानी पीने के बाद ही तबीयत खराब होना शुरू हुई. कई लोगों ने बताया कि पानी में पहले से बदबू और गंदगी महसूस हो रही थी, लेकिन मजबूरी में वही पानी इस्तेमाल करना पड़ा. धीरे-धीरे पूरे इलाके में लोग बीमार पड़ने लगे और अस्पतालों में भीड़ लग गई.
December 30, 202511:12 IST
दूषित पानी के मामले में आने लगे मौत के आंकड़े
लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के बीच मौत की खबरें भी सामने आने लगी हैं. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. अस्पताल से लगातार डरावनी तस्वीरें आ रही हैं.
December 30, 202510:41 IST
मौके से लिए गए पानी के सैंपल

December 30, 202510:37 IST
दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के मरीज अलग अलग अस्पताल में भर्ती
वर्मा नर्सिंग हॉस्पिटल में दूषित पानी से बीमार मरीजों ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि गंदे पानी से बीमार लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है. लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. पिछले 5 दिनों से गंदा पानी आ रहा था और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. मरीजों को उल्टी और दस्त की समस्या हो रही थी. रात में भी कई मरीज भर्ती हुए हैं. लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं.
December 30, 202510:35 IST
नर्मदा लाइन में दूषित पानी मिलने से गली के हर घर से लिए जा रहे पानी के सैंपल
नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव भागीरथपुरा पहुंचे. NEWS 18 से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब तक पानी की जांच रिपोर्ट नहीं आती, रहवासियों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है. नर्मदा लाइन में दूषित पानी कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है और अलग-अलग गलियों के घरों से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं. आज शाम तक बैक्टीरियल रिपोर्ट आ जाएगी. फिलहाल, लोगों को पानी उबालकर ही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है. उल्टी और दस्त की लगातार शिकायतों के चलते कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है.