रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, संचालक के भाई को पीटा: ग्वालियर में बिजली का तार न बदलने पर विवाद, आरोपियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर उत्पात मचाया – Gwalior News

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, संचालक के भाई को पीटा:  ग्वालियर में बिजली का तार न बदलने पर विवाद, आरोपियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर उत्पात मचाया – Gwalior News



ओटीपी कैफे रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए नकाबपोश बदमाश

ग्वालियर के पिंटो पार्क स्थित ओटीपी रेस्टोरेंट में कुछ नकाबपोश युवकों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने पहले रेस्टोरेंट संचालक के भाई के साथ मारपीट की और जब स्टाफ व अन्य लोगों ने विरोध किया तो तोड़फोड़ शुरू कर दी।

.

उपद्रवियों ने रिसेप्शन काउंटर पर लगे एलईडी पैनल और काउंटर को भी तोड़ दिया। घटना के वक्त रेस्टोरेंट में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले में गोला का मंदिर थाना में बुधवार को प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

शहर की गायत्री विहार कॉलोनी निवासी छोटू पुत्र रामसहाय जाटव अपने बड़े भाई के साथ राजकिशोर गार्डन के पास स्थित ओटीपी रेस्टोरेंट का संचालन करता है। पास ही राकेश कुशवाह की इलेक्ट्रिकल की दुकान है, जहां से दो दिन पहले छोटू ने बिजली का तार खरीदा था।

तार ले जाने के बाद छोटू ने उसे खराब बताते हुए वापस करने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। सोमवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

मंगलवार रात राकेश कुशवाह, मायाराम कुशवाह और विशाल वाल्मीकि रेस्टोरेंट पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। छोटू के विरोध करने पर तीनों ने चेहरे पर साफी बांधकर रेस्टोरेंट में रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि छोटू जाटव पर डंडे से हमला किया गया, जिसमें उसके हाथ में चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिगत गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

CCTV में नजर आए नकाबपोश रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में तीनों हमलावर तोड़फोड़ करते कैद हुए हैं, लेकिन तीनों ने ही चालाकी दिखाते हुए चेहरे पर नकाब पहनकर ही अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस ने इसके बाद भी राकेश, मायाराम व विशाल पर मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि एक रेस्टोरेंट में मारपीट व तोड़फोड़ की घटना हुई है। CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link