सारा तेंदुलकर के हाथ में ये कैसी बोतल? सोशल मीडिया पर गोवा वाली वीडियो ने मचाई सनसनी

सारा तेंदुलकर के हाथ में ये कैसी बोतल? सोशल मीडिया पर गोवा वाली वीडियो ने मचाई सनसनी


Sara Tendulkar Video: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक सोशल मीडिया सेनसेशन हैं. सारा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. उनका एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. सारा के हाथ में एक बोतल है, जिसे लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. यहां तक कि कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

गोवा में दोस्तों संग घूम रही थीं सारा

वीडियो में सारा अपने दोस्तों के साथ गोवा की सड़कों पर घूम रही हैं. इसमें उनके हाथ में एक बोतल है. कुछ लोगों का कहना है कि यह बीयर की बोतल है तो कुछ इससे इनकार कर रहे हैं. हालांकि, यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि वीडियो कब शूट किया गया था, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इसे नए साल की शाम के आस-पास फिल्माया गया था. वीडियो में सारा अपने दोस्तों के साथ सड़क पर घूमती हुई दिख रही हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

ये भी पढ़ें: ​4000 रनों का रिकॉर्ड… विध्वंसक बल्लेबाज ने 2025 के आखिरी दिन रचा इतिहास, पहली बार इस टी20 लीग में हुआ ऐसा

सारा के वीडियो पर अलग-अलग विचार

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो अपने कमेंट्स में सचिन तेंदुलकर का नाम भी लिया. हालांकि, सारा को सोशल मीडिया के एक हिस्से से सपोर्ट भी मिला. एक यूजर ने लिखा, ”यह किस तरह की दिमाग से पैदल सोच है? सारा का बीयर पीना तेंदुलकर के शराब को बढ़ावा देने के बराबर कैसे हो सकता है? और क्या एक बेटी ड्रिंक नहीं कर सकती?”

ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: यूपी के बैटर 150 रनों की पारी से मचाया धमाल, क्रुणाल पांड्या के शतक से जीता बड़ौदा

सारा तेंदुलकर क्रिकेटर क्यों नहीं बनी?

अगस्त में सारा ने क्रिकेट में करियर न बनाने की वजह बताई थी. सारा के भाई अर्जुन भी क्रिकेटर हैं और गोवा के लिए घरेलू लेवल पर ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. हालांकि, सारा ने कहा कि उनके पिता की यादगार पारियों की अनगिनत पसंदीदा यादें होने के बावजूद 27 साल की सारा ने कभी भी उनके नक्शेकदम पर चलने के बारे में नहीं सोचा. सारा ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू में बताया, ”कभी नहीं. यह मेरे भाई का फील्ड रहा है. मैं गली क्रिकेट में खेली हूं, लेकिन इसके बारे में कभी नहीं सोचा.”





Source link