स्पाइडरमैन-स्टाइल मास्क फ्रेम में विराट कोहली.. पत्नी अनुष्का भी अलग लुक, 2026 के लिए Virushka का स्पेशल पोस्ट

स्पाइडरमैन-स्टाइल मास्क फ्रेम में विराट कोहली.. पत्नी अनुष्का भी अलग लुक, 2026 के लिए Virushka का स्पेशल पोस्ट


टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज नए साल के मौके पर वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ गजब कपल लुक में नजर आए. उनके स्पाइडरमैन-स्टाइल मास्क फ्रेम ने सभी का ध्यान खींच लिया. वाइफ अनुष्का के लिए उन्होंने नए साल पर स्पेशल फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा. फैंस को विराट-अनुष्का की ये फोटो काफी पसंद आई और मिनटों में इस फोटो पर लाखों कमेंट्स और लाइक्स देखने को मिल गए.

पोस्ट में कोहली ने लिखा कुछ स्पेशल

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर वाइफ अनुष्का के लिए कुछ स्पेशल लिखा. उन्होंने फोटो के कैप्शन में अनुष्का शर्मा को न्यू ईयर पर मेंशन करते हुए लिखा, ‘मेरी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रखते हुए.’ फैंस कपल को नए साल की बधाई देते नजर आए. टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद, कोहली भारत की ओर से सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं. इस 35 वर्षीय क्रिकेटर ने 15 साल में पहली बार भारत के टॉप घरेलू वनडे टूर्नामेंट में वापसी करते हुए लगातार 131 रन और 77 रन बनाकर शानदार वापसी की.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट ने छुआ 16 हजार रन का आंकड़ा

विराट कोहली की हालिया फॉर्म शानदार रही है, उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब कोहली 6 जनवरी को बीसीसीआई के बेंगलुरु में मौजूद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. घरेलू मैदान में कोहली की वापसी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है, जहां उन्होंने दो सेंचुरी और एक फिफ्टी लगाकर भारत को तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जिताने में मदद की थी.

ये भी पढ़ें.. मुकेश-आकाश-शमी की तिकड़ी ने बंगाल को दिलाई जीत, दर्शन के सामने चंडीगढ़ ने टेके घुटने

न्यूजीलैंड सीरीज का फैंस को इंतजार

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी के लिए 8 जनवरी को वडोदरा में एकत्रित होगी.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11 जनवरी को वडोदरा में शुरू होगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला 14 और 18 जनवरी को क्रमश राजकोट और इंदौर में खेला जाएगा. फैंस को इस घरेलू सीरीज में टीम इंडिया से खासा उम्मीदें हैं. इसके बाद 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 21 से 31 जनवरी के बीच आयोजित होगी.





Source link