WPL में कौन जीते का ऑरेंज कैप? पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, चैंपियन टीम का भी बता दिया नाम

WPL में कौन जीते का ऑरेंज कैप? पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, चैंपियन टीम का भी बता दिया नाम


महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने बाजी मारी थी, लेकिन इस बार चैंपियन कौन होगा. ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने-अपने खेमें को मजबूत तरीके से तैयार कर लिया है. जिसे देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा आकाशवाणी कर दी है. उन्होंने न सिर्फ चैंपियन टीम के नाम की भविष्यवाणी की बल्कि ऑरेंज कैप विनर का नाम भी जगजाहिर कर दिया है. 

कौन जीतेगा कप?

आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, ‘मुझे लगता है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी. उन्होंने बहुत अच्छी टीम बनाई है और वे तीनों बार फाइनल में पहुंचे हैं. उन्हें एक बार जीतने दो. मुझे लगता है कि महिला प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना हो सकती हैं. ऑरेंज कैप जीतने की रेस में स्मृति मंधाना सबसे आगे हो सकती हैं और शायद जीत भी जाएं.

Add Zee News as a Preferred Source


मंधाना को कौन दे सकता है टक्कर?

आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज कैप की रेस में दूसरा नाम शेफाली वर्मा का बताया. उन्होंने आगे कहा, ‘उनके साथ, मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने वाली शेफाली वर्मा भी ऑरेंज कैप की एक मजबूत दावेदार हो सकती हैं. दीप्ति शर्मा और श्री चरणी दोनों महिला प्रीमियर लीग 2026 में बड़े अवॉर्ड जीत सकती हैं. मुझे लगता है कि दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतकर हैट्रिक लगा सकती हैं. वह अभी जिस फॉर्म में हैं, उन्हें कोई नहीं रोक सकता और मुझे यह भी लगता है कि जब से उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में अच्छा करना शुरू किया है, उनके ओवरऑल गेम में काफी सुधार हुआ है. यह फिर से उनका सीजन हो सकता है.’

ये भी पढ़ें.. श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट ने ठोका शतक… महाराष्ट्र की एकतरफा जीत, उत्तराखंड को बुरी तरह से रौंदा

कौन हो सकता है इमर्जिंग प्लेयर?

इमर्जिंग प्लेयर को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘श्री चरणी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड जीत सकती हैं. उनका वर्ल्ड कप शानदार रहा और मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट की बेस्ट स्पिनर होंगी.’ सीजन का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. आकाश चोपड़ा ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के विजेता बनने की उम्मीद जताई. दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के पिछले तीन सीजन का फाइनल खेली है. तीनों बार टीम उपविजेता रही है. इस बार जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में टीम पहला खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी.



Source link