IND vs SA: मौके पर मौके कर रहा बर्बाद, भारत के लिए सिरदर्द बना ये क्रिकेटर, टी20 टीम में नहीं बनती जगह

IND vs SA: मौके पर मौके कर रहा बर्बाद, भारत के लिए सिरदर्द बना ये क्रिकेटर, टी20 टीम में नहीं बनती जगह


IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 51 रन से हरा दिया. मेहमान टीम ने दूसरा मुकाबला जीतकर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. टीम इंडिया का एक बल्लेबाज लगातार मौके पर मौके बर्बाद कर रहा है, लेकिन उसके बल्ले से रन निकलने का नाम ही नहीं ले रहे.

भारत के लिए सिरदर्द बना ये क्रिकेटर

अपनी लचर बल्लेबाजी की वजह से ये क्रिकेटर आलोचकों के निशाने पर है. बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए भारत की टी20 टीम में इस बल्लेबाज की जगह नहीं बनती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल की जो भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं और ओपनिंग बल्लेबाज भी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शुभमन गिल गोल्डन डक पर आउट हो गए. शुभमन गिल गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे और उन्हें साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपना शिकार बना लिया.

Add Zee News as a Preferred Source


IND vs SA: हार का सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ ये खिलाड़ी, भारत ने मैच गंवाकर चुकाई बड़ी कीमत

मौके पर मौके कर रहा बर्बाद

शुभमन गिल अपनी पारी की पहली ही गेंद का सामना करते हुए चकमा खा गए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने शुभमन गिल को रेजा हेन्ड्रिक्स के हाथों कैच आउट करा दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भी शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. शुभमन गिल पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. शुभमन गिल अपनी आखिरी 17 टी20 इंटरनेशनल पारियों एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं.

705 विकेट और 9967 रन, IPL 2026 के ऑक्शन में हिस्सा लेगा ये सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, टीम इंडिया में कभी नहीं मिला मौका

टी20 टीम में नहीं बनती जगह

शुभमन गिल ने अपनी आखिरी 17 टी20 इंटरनेशनल पारियों केवल 349 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के प्रदर्शन को देखते हुए वह बतौर ओपनर भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं बैठते हैं. भारत की टी20 टीम में अभिषेक शर्मा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ओपनिंग पोजीशन में जगह डिजर्व करते हैं. शुभमन गिल के मुकाबले टी20 ओपनिंग में संजू सैमसन का रिकॉर्ड बेहतरीन है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टी20 टीम में कब तक टिके रहते हैं. शुभमन गिल भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल टीम के वह उपकप्तान हैं.



Source link