MP News Live 12 December: दो साल की सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस, एमपी उत्सव और दिल्ली कनेक्शन, देखें CM का डे प्लान

MP News Live 12 December: दो साल की सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस, एमपी उत्सव और दिल्ली कनेक्शन, देखें CM का डे प्लान


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. सरकार के दो साल पूरे होने पर उनका पूरा शेड्यूल बैक-टू-बैक कार्यक्रमों से भरा हुआ है. सुबह से शाम तक वे लगातार अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे कहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहीं मीटिंग, कहीं वर्चुअल उद्घाटन. सीएम सबसे पहले सुबह 11:45 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे. यहां मीडिया और कार्यकर्ताओं में पहले से ही हलचल बनी हुई है, क्योंकि सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कई ऐलान और चर्चाएँ होने वाली हैं. इसके तुरंत बाद 12:00 बजे वे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. यह प्रेस कांफ्रेंस काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि सरकार अपने दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. विकास, योजनाएं, फैसले और आगे की रणनीति सब पर आज खुलकर बात होने की उम्मीद है. मीडिया हाउस भी इस कॉन्फ्रेंस का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इसके बाद दोपहर 2:00 बजे सीएम निवास पर वापस आएंगे. थोड़े समय के आराम और जरूरी मीटिंग्स के बाद वे फिर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जुड़ने वाले हैं. 2:15 बजे वे वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से तीन दिवसीय “मध्यप्रदेश उत्सव” का शुभारंभ करेंगे. यह उत्सव पूरे प्रदेश की कला, संस्कृति और उपलब्धियों को दिखाने वाला बड़ा आयोजन है. खास बात ये है कि इसका एक हिस्सा दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में भी आयोजित होगा, जहां 2:30 बजे कार्यक्रम जुड़ेगा. यानी सीएम भोपाल में बैठे-बैठे दिल्ली के कार्यक्रम से भी सीधा जुड़ाव बनाएंगे.5:10 बजे वे भाजपा के पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, संगठन से जुड़ी चर्चाएं और आगामी रणनीतियों पर विचार सब कुछ इसी दौरान होना है.

homemadhya-pradesh

LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस, एमपी उत्सव और दिल्ली कनेक्शन, देखें CM का डे प्लान



Source link