4 दिन में नाबालिग गुजरात से दस्तयाब की, आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar News

4 दिन में नाबालिग गुजरात से दस्तयाब की, आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar News


अशोकनगर | ईसागढ़ क्षेत्र से अपहरण हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को अशोकनगर पुलिस ने महज 4 दिनों में गुजरात से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इस मामले में पुलिस ने शिवपुरी जिले के 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

.

ईसागढ़ थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर को एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जब फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने थाना प्रभारी मीना रघुवंशी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी रघुवंशी ने तत्काल एक टीम गठित की, जिसने साइबर सेल के सहयोग से तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचनाओं पर काम करना शुरू किया।

जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग को लेकर दूर गुजरात चला है। 28 दिसंबर को पुलिस टीम को वापी गुजरात के लिए रवाना किया गया। 29 दिसंबर को टीम ने ग्राम मोरई, वापी से नाबालिग को सुरक्षित ढूंढ निकाला। नाबालिग को दस्तयाब करने के बाद उसके बयान दर्ज कि, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की। पुलिस ने आरोपी अभिषेक पुत्र मोहन केवट (19), निवासी सुमेला, शिवपुरी को 30 दिसंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।



Source link