इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: निगम एडिशनल कमिश्नर, इंजीनियर को हटाया, पतंग विवाद में युवक पर हमला; उमा भारती ने महापौर को घेरा – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  निगम एडिशनल कमिश्नर, इंजीनियर को हटाया, पतंग विवाद में युवक पर हमला; उमा भारती ने महापौर को घेरा – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।

1.इंदौर निगम एडिशनल कमिश्नर, इंजीनियर को हटाया

इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतों के मामले में नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एडिशनल कमिश्नर सिसोनिया को इंदौर से हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

2. बच्चों के पतंग उड़ाने के विवाद में युवक पर हमला

कुलकर्णी नगर क्षेत्र में बच्चों की पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और एक आरोपी ने उसके हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला। पढ़ें पूरी खबर

3. उमा भारती की महापौर भार्गव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया

भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अब तक 15 लोगों की मौत के बाद इंदौर नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम और अधिकारियों के बीच चल रही तनातनी के बीच यह मामला अब सियासी रूप ले चुका है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर

4. इंदौर से इंडिगो की 8 उड़ानें फिर निरस्त​​​​​​​

नए साल में भी इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कंपनी ने इंदौर से संचालित होने वाली 8 उड़ानों को निरस्त कर दिया। इनमें दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई जाने वाली प्रमुख उड़ानें शामिल हैं। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर

5. सराफा बाजार से आधा किलो सोना ठगी में कार्रवाई​​​​​​​

सराफा बाजार में व्यापारी मुकेश अग्रवाल से आधा किलो सोने की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 270 ग्राम सोना जब्त किया है, जो तीन व्यापारियों के पास से बरामद हुआ है, जबकि इस ठगी का मुख्य आरोपी अब भी फरार है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

6. छात्र को चाकू मारा, दोस्तों के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था

जूनी इंदौर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे नौवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल छात्र की पहचान आलोक मंगरोलिया निवासी जबरन कॉलोनी के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

7. युवती से होटल में दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक युवती को झांसे में लेकर होटल बुलाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार चार युवकों ने उसे बहाने से बुलाया और फिर होटल में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

8. कार ने एक्टिवा को टक्कर मारी, युवक-युवती को सौ फीट घिसटता​​​​​​​​​​​​​​

विजय नगर में गुरुवार रात एक कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। दुर्घटना से एक्टिवा करीब 100 फीट घिसटते हुए चली गई, जिसमें एक युवक एवं युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

9.इंदौर-मुंबई तेजस लगातार हो रही एक्सटेंड​​​​​​​​​​​​​​

इंदौर से संचालित हो रही मध्य प्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए एक्सटेंड किया गया है। यह ट्रेन अब 30 जनवरी तक संचालित होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही चलाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

10. रुपयों के लेनदेन में ड्राइवर का अपहरण, 4 पर केस​​​​​​​

चंदन नगर क्षेत्र में रुपए के लेन-देन को लेकर एक ड्राइवर को उसका दोस्त और उसके अन्य साथी जबरन कार में बैठाकर ले गए। जब इसकी जानकारी ड्राइवर की पत्नी को लगी तो उसने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पढ़ें पूरी खबर



Source link