इंदौर में दूषित पानी से बच्चों की मौत: दतिया में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल सरकार को घेरा – datia News

इंदौर में दूषित पानी से बच्चों की मौत:  दतिया में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल सरकार को घेरा – datia News


इंदौर में दूषित पानी से बच्चों की मौत

इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस घटना के विरोध में शुक्रवार शाम 6:30 बजे दतिया में कैंडल मार्च निकालकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई

.

टाउन हॉल से किला चौक तक कैंडल मार्च

कांग्रेस द्वारा यह कैंडल मार्च टाउन हॉल से किला चौक तक निकाला गया। मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर चल रहे थे और दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही और शासन की असंवेदनशीलता का उदाहरण बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि“इंदौर में 14 मासूम बच्चों की मौत भाजपा सरकार की घोर लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री इस गंभीर विषय को लेकर संवेदनशील नहीं हैं।

पेयजल व्यवस्था पर सवाल

अशोक दांगी बगदा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की मूलभूत जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

कांग्रेस नेताओं ने की मुआवजा और कार्रवाई की मांग

  • दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए
  • मृत बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।



Source link