क्या आप भी यही पानी पी रहे हैं? इंदौर के बाद भोपाल की बारी तो नहीं? नाले से गुजर रहा पीने का पानी

क्या आप भी यही पानी पी रहे हैं? इंदौर के बाद भोपाल की बारी तो नहीं? नाले से गुजर रहा पीने का पानी

X

Ground Report: क्या आप भी यही पानी पी रहे हैं? इंदौर के बाद भोपाल की बारी तो नहीं? नाले से गुजर रहा पीने का पानी

arw img

इंदौर दूषित पानी मामला: इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की लापरवाही थमती नजर नहीं आ रही है. राजधानी भोपाल में भी हालात चिंताजनक हैं. रविंद्र भवन और राजभवन के पास एक नाले के अंदर से गुजर रही पीने के पानी की पाइपलाइन में बड़ी लीकेज पाई गई है. न्यूज 18 की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले में उतरकर इस गंभीर समस्या की ग्राउंड रिपोर्ट की, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पॉश इलाके में नाले के अंदर से गुजर रही पाइपलाइन से गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है. हैरानी की बात यह है कि इंदौर जैसी बड़ी घटना के बाद भी भोपाल में कोई रियलिटी चेक नहीं किया गया. नाले की गंदगी और लीकेज को छुपाने के लिए ऊपर से लोहे की जालियां लगा दी गई हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

Ground Report: क्या आप भी यही पानी पी रहे हैं? इंदौर के बाद भोपाल की बारी तो नहीं? नाले से गुजर रहा पीने का पानी

Source link