भिंड में दिन का पारा 18…रात का 6.7 डिग्री पहुंचा: 10 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन – Bhind News

भिंड में दिन का पारा 18…रात का 6.7 डिग्री पहुंचा:  10 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन – Bhind News


भिंड शहर समेत पूरे जिले में पिछले दो दिनों से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी इलाकों से 8 से 10 किलोमीटर प्र

.

धूप गायब, बच्चे-बुजुर्ग सेहत को लेकर परेशान शहर में दिन की सर्दी लगातार बढ़ रही है। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। बादलों की वजह से धूप गायब है, जिससे लोग दिनभर कंपकंपाते नजर आ रहे हैं। ठंडी हवाओं के कारण बच्चों और बुजुर्गों में सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायतें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हैं कि दोपहर में भी लोग स्वेटर, जैकेट और शॉल पहनकर ही घरों से निकल रहे हैं।

सर्दी की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक हुआ कम।

ग्रामीण अंचलों में अलाव का सहारा ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। खुले खेतों में तेज ठंडी हवाएं सीधे लग रही हैं। इस कारण किसान बहुत जरूरी काम होने पर ही खेतों की तरफ जा रहे हैं। ठंड से बचने के लिए कई जगहों पर किसान और मजदूर अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आ रहे हैं।

शाम 7 बजे से थमने लगती है बाजारों में चहल-पहल शहर में शाम ढलते ही सन्नाटा पसरने लगता है। शाम करीब 7 बजे से ही बाजारों में चहल-पहल कम हो जाती है। रात 8 बजे के बाद आसमान से कोहरे की हल्की परत उतरने लगती है। इससे दृश्यता (विजिबिलिटी) घट जाती है और ठंड का असर और ज्यादा बढ़ जाता है।



Source link