IPl 2026 से पहले गुजरात को करारा झटका, KKR का स्टार खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल, जानें पूरा मामला

IPl 2026 से पहले गुजरात को करारा झटका, KKR का स्टार खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल, जानें पूरा मामला


 IPL 2026: आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरूआत होने में अब सब 2 महीनों का समय रह गया है. इससे पहले टीम इंडिया 7 फरवरी को टी20 विश्व कप खेलेगी, लेकिन कोलकाता नाईटराईडर्स की फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है. उनकी टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ी साई सुदर्शन विजय हजारे के दौरान पसली में चोट की वजह से बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. सुदर्शन टूर्नामेंट में बचे हुए बाकी के मैचौं से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. बैंगलुरू में मौजूद बीसीसीई के सेंटर ऑफ एक्सलेंस में इलाज करवा रहे हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है, वह आईपीएल के पहले वापसी भी कर सकते हैं…

रन लेने के दौरान हुए चोटिल
बता दें कि तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की बीच खेले जा रहे मैच के दौरान केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज साई सुदर्शन रन लेने के दौरान चोटिल हो गए. दरअसल, सुदर्शन 51 रनों के योग पर बल्लेबाजी कर रहे थे और वह रन लेने के लिए भागे जभी ड्राइव मारते वक्त पसलियों में उन्हें बुरी तरह से चोट आ गई. उन्हें 29 और 31 दिसंबर को भी मैच खेलना था.लेकिन चोट के कारण वह नहीं खेल पाए.

पसलियों में चोट
24 वर्षिय सुदर्शन को इससे पहले भी नेट के दौरान जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे, तो गेंद लगने पर दर्द महसूस हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे काफी हल्के में लिया और जब वह मैच के दौरान रन लेने पर गिरे तो उन्हें चोट लग गई. उसके बाद वह जांच के लिए गए तो CT स्कैन को पता चला कि उनके दाहिनी और सांतवी पसली में इंजरी हो गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source


साल 2025 आईपीएल में साई का प्रदर्शन
आईपीएल के 18वें संस्करण यानी साल 2025 में साई सुदर्शन ने जमकर रन बनाए थे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान जमकर रन पीटे और वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. यानी ऑरेंज कैप होल्डर. सुदर्शन ने साल 2025 में खेले 15 मैचों में 54.79 के बल्लेबाजी औसत और 156.89 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट की बदौलत 759 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 108 रनों का रहा था.

ये भी पढ़ें:  4 जनवरी से सिडनी में महा मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने की 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा, ये दिग्गज होगा कप्तान



Source link