इंदौर हादसे के बाद देवास जिला प्रशासन अलर्ट: वार्ड 44-45 में टंकी और सप्लाई जांची, खुली टोटी के पास गंदगी मिली – Dewas News

इंदौर हादसे के बाद देवास जिला प्रशासन अलर्ट:  वार्ड 44-45 में टंकी और सप्लाई जांची, खुली टोटी के पास गंदगी मिली – Dewas News



इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों की घटना के बाद देवास जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार और नगर निगम सभापति रवि जैन ने देवास शहर के वार्ड क्रमांक 44 और 45 में पानी की टंकियों और सप्लाई ला

.

निरीक्षण के दौरान दोनों वार्डों के पार्षद भी उपस्थित थे। कलेक्टर और निगम आयुक्त ने भगवान गणेश के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह भ्रमण किया गया है और नगर निगम की टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने नागदा क्षेत्र में एक खुली टोटी पाई, जिससे पानी में गंदगी मिल रही थी। उन्होंने नगर निगम की टीम को तत्काल टोटी लगाने के निर्देश दिए ताकि दूषित पानी की समस्या पर रोक लगाई जा सके।

पानी की टेस्टिंग करने के भी निर्देश सिंह ने बताया कि सभी टंकियों की साफ-सफाई कल से ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने सात दिनों में पानी की टेस्टिंग करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनता को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी वार्डों की पानी की टंकियों की गहन सफाई, क्लोरीनेशन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link