दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कंजरा मड़िया गांव में शनिवार सुबह कचरा फेंकने के विवाद को लेकर एक पड़ोसी ने पति-पत्नी और उनके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर
.
घायलों में ज्ञान सिंह, उनकी पत्नी कल्लो बाई और बेटे महेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घायल कल्लो बाई ने बताया कि उनके आंगन में पड़ोसी बलई सिंह ने कचरा फेंक दिया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बलई सिंह ने कुल्हाड़ी से उनके पति ज्ञान सिंह और बेटे महेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। कल्लो बाई जब बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उन पर भी हमला किया गया।
परिवार के अन्य सदस्यों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी बलई सिंह वहां से भाग निकला। घटना की सूचना हटा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।