ग्वालियर में मौसेरे भाइयों के बीच फायरिंग: एक को सीने में लगी गोली, दूसरे के पैर को चीरते हुए निकली बुलेट; पैसों के लेन-देन को लेकर था विवाद – Gwalior News

ग्वालियर में मौसेरे भाइयों के बीच फायरिंग:  एक को सीने में लगी गोली, दूसरे के पैर को चीरते हुए निकली बुलेट; पैसों के लेन-देन को लेकर था विवाद – Gwalior News


घायल सुमित जाट, जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होकर इलाज कराते हुए।

ग्वालियर में शुक्रवार रात दो मौसेरे भाई पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे से सामना होते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक पक्ष से गुरपाल सिंह के सीने में गोली लगी और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरे पक्ष से सुमित जाट पैर मे

.

घटना शुक्रवार रात सातऊ गांव के मोड़ पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। विवाद का कारण पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। झांसी रोड थाना पुलिस ने घायलों से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद सड़कों पर उतर पुलिस

ग्वालियर के चीनोर निवासी गुरपाल सिंह का अपने मौसेरे भाई सुमित सिंह जाट से पैसों के लेनदेन पर विवाद चला आ रहा है। दोनों एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। शुक्रवार रात को गुरपाल जब शीतला माता मंदिर के रास्ते चीनौर अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में सातऊ गांव के मोड़ पर सुमित जाट और सतपाल सिंह से उसका सामना हो गया।

आमने-सामने आने के बाद दोनों में मुंहवाद हुआ और इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक दोनों ने फायरिंग की। जिसमें सुमित के हाथ से चली गोली गुरपाल सिंह के सीने में लगी है, जबकि गुरपाल की बंदूक से निकली गोली सुमित के पैर को चीरते हुए निकल गई है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया है। पैर में गोली लगने से घायल सुमित जाट का इलाज जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि गुरपाल सिंह को परिजन एक निजी नर्सिंग होम ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोली लगने के बाद से बेहोश हैं गुरपाल सिंह

गोलीबारी में गुरपाल सिंह को सीने में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया है। वह घटना के बाद से ही बेहोश है। गुरपाल सिंह की गंभीर हालत देखते हुए परिजन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दूसरे पक्ष से सुमित जाट के पैर में गोली लगी है।

उसकी हालत खतरे से बाहर है। सुमित ने पुलिस अफसरों को बताया है कि वह (सुमित जाट) व सतपाल आ रहे थे और गुरपाल ने अचानक फायरिंग की है। पुलिस अब गुरपाल के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे घटना का खुलासा हो सके।

पैसों के लेनदेन का है पूरा विवाद

पुलिस को पूछताछ में पता लगा है कि गुरपाल व सुमित मौसेरे भाई हैं और दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। कई दिन से दोनों के बीच दुश्मनी ठनी थी। शुक्रवार रात को दोनों आमने-सामने आए तो गोलियां चल गईं। जिस समय गोलियां चल रही थीं, वहां आसपास मौजूद लोगों ने यहां वहां छिपकर अपनी जान बचाई है।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया-

QuoteImage

दो मौसेरे भाइयों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष शुक्रवार रात को आमने-सामने आ गए और फायरिंग कर दी। जिसमें एक गुरपाल सिंह नाम के व्यक्ति को सीने पर गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि दूसरा व्यक्ति सुमित को पैर में गोली लगी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

QuoteImage



Source link