जबलपुर में दो पक्षों में विवाद, पुलिस का लाठीचार्ज: होटल में खाना खाते समय कुछ लड़के कह रहे थे अपशब्द, मना करने पर हुआ विवाद; कई घायल – Jabalpur News

जबलपुर में दो पक्षों में विवाद, पुलिस का लाठीचार्ज:  होटल में खाना खाते समय कुछ लड़के कह रहे थे अपशब्द, मना करने पर हुआ विवाद; कई घायल – Jabalpur News



जबलपुर में शुक्रवार रात को कोतवाली थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। रात करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति अचानक बड़कुल होटल पहुंचे और अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

.

मौके पर मौजूद लड़कों ने जब अपशब्द कहने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पुलिस सहित आसपास की पुलिस को मौके पर बुलाया और विवाद को शांत करवाया।

जैन समुदाय के लोगों का कहना है कि बिना विवाद के उनके समाज के लोगों पर हमला किया गया है।

कोतवाली में स्थित बड़कुल होटल में शुक्रवार की रात को कुछ लड़के आते है। आरोप है कि खाने के समय यह लोग गाली गलौज कर रहे थे। मना करते है जमकर विवाद करते हुए बेसबॉल और लाठी से हमला कर दिया जाता है।

पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप

आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को छोड़कर जैन समाज के लोगों पर लाठीचार्ज किया है। आरोप है कि प्रशासन ने शहर की फिजा को खत्म करने की कोशिश की है।

50 से अधिक लोगों ने मारपीट की

स्थानीय निवासी अभिषेक ने बताया कि 50 से अधिक लोगों ने मारपीट की है। जब हमने पुलिस को सूचना दी तो उल्टा हमारे खिलाफ ही मामला दर्ज किया।



Source link