मुस्तफिजुर रहमान का आ गया बयान… KKR से दरकिनार होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर वह रिलीज करते हैं तो..

मुस्तफिजुर रहमान का आ गया बयान… KKR से दरकिनार होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर वह रिलीज करते हैं तो..


बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर को रिलीज करने का फैसला किया. अब वह IPL में खेलते नजर नहीं आएंगे. अब इस मुद्दे पर मुस्तफिजुर रहमान ने भी चुप्पी तोड़ दी है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी और कहा था कि उन्हें रिलीज करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने रिप्लेसमेंट को लेकर कन्फ्यूजन भी दूर कर दिया था. 

क्या बोले मुस्तफिजुर रहमान?

BDCricTime से बात करते हुए मुस्तफिजुर ने कहा, ‘अगर वे मुझे रिलीज़ करते हैं, तो मैं क्या कर सकता हूँ?’ यह भी बताया गया कि मुस्तफिजुर अपने रिलीज़ होने से निराश थे. यह कदम भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण उठाया गया. बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या के बाद BCCI और KKR पर उन्हें रिलीज करने का प्रेशर था. KKR के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी निशाना बनाया जाने लगा था.

Add Zee News as a Preferred Source


9.2 करोड़ की लगी थी बोली

बांग्लादेश के इस धांसू गेंदबाज के लिए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में होड़ देखने को मिली थी. केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कंपटीशन के बाद मुस्तफिजुर को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह 2 करोड़ के बेस प्रािज के साथ शामिल हुए थे. BCCI ने कहा कि 26 मार्च से शुरू होने वाले इवेंट के लिए ज़रूरत पड़ने पर KKR को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें.. नाम बड़े, किस्मत छोटी…सेलेक्टर्स ने दिया धोखा,T20 वर्ल्ड कप से कटा 5 दिग्गजों का पत

क्या बोले देवजीत सैकिया?

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर कहा, ‘बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, BCCI ने एक फैसला लिया है और KKR अधिकारियों को बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है. अगर KKR आगे हमसे उनके रिप्लेसमेंट का अनुरोध करता है, तो BCCI IPL के नियमों और शर्तों के अनुसार मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट की अनुमति देने पर फैसला लेगा.’



Source link