IND vs NZ Team India announcement: जिस पल का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है. टीम के चयन को लेकर पिछले दिनों आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 3 या फिर 4 जनवरी को टीम घोषित हो सकती है. माना जा रहा है कि टीम में सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी तय है, जबकि कुछ खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया जा सकता है. स्क्वाड में काफी बदलाव नजर आ सकते हैं. यहां हम आपके लिए संभावित स्क्वाड बता रहे हैं.
11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को चुना जाना तय माना जा रहा है. इन दोनों ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई पिछली वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था, जबकि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिए जाने की खबर है. इस सीरीज में वो खिलाड़ी भी वापसी कर सकते हैं, जो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.
टॉप ऑर्डर की बात करें तो शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज नजर आ सकते हैं. विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल का खेलना तय है, हालांकि दूसरे विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत और ईशान किशन के बीच जंग है. जिस तरह से किशन ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए ये माना जा रहा है कि उन्हें पंत के ऊपर तरजीह मिल सकती है.
श्रेयस अय्यर की वापसी क्यों मुश्किल?
दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी इसलिए मुश्किल है, क्योंकि वो अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. सितंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें पसली में चोट लगी थी. जिसके बाद से ही वो एनसीए में रिहैब कर रहे हैं. अय्यर को लेकर आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अब तक फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिली है. यही वजह है कि शायद ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ना दिखे.
हार्दिक-बुमराह को रेस्ट
हार्दिक और बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. यह दोनों मैच विनर हैं और लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. दोनों को टी20 सीरीज भी खेलनी है. इसलिए सेलेक्टर्स उन्हें रेस्ट दे सकते हैं. पिछले दिनों आई रिपोर्ट में ये दावा भी किया जा चुका है.
सिराज-शमी की होगी वापसी?
सबसे बड़ा अपडेट ये है कि इस सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वापसी कर सकते हैं. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर थे, जिसके बाद घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. उनके अलावा मोहम्मद शमी की भी वापसी संभव दिख रही है. इस तेज गेंदबाज ने बंगाल के लिए लगातार गेंदबाजी कर अपनी फिटनेस साबित की है. बुमराह बाहर हुए तो सिराज को मौका मिलेगा और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शमी की एंट्री हो सकती है.
भारत का संभावित स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ईशान किशन/ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: ‘रोहित, कोहली और अश्विन को सम्मान..’ पूर्व क्रिकेटर ने BCCI पर कसा तंज, विदेशी दिग्गजों गिनाए नाम