IPL से पहले इस टीम के लिए खुशखबरी, फिट होने के करीब ये तूफानी भारतीय बॉलर

IPL से पहले इस टीम के लिए खुशखबरी, फिट होने के करीब ये तूफानी भारतीय बॉलर


Last Updated:

Mayank Yadav Fitness Update IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. 23 साल के स्टार पेसर मयंक यादव अपनी फिटनेस हासिल करने के करीब हैं. एक साल से दूर रहने के बाद ये युवा स्टार मैदान पर अपनी तेज रफ्तार गेंदों से कहर बरपाने को तैयार है.

आईपीएल 2026 में धमाल मचाने को तैयार मयंक यादव.

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव के कारण करीब एक साल तक मैदान से दूर रहे, लेकिन अब वह अपनी पूरी ताकत से गेंदबाजी करने के लिए लगभग फिट हो गए हैं. 23 साल के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2024 में अपनी तेज गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा था. इसके बाद उन्होंने भारत के लिए भी सबसे छोटे फॉर्मेट में खेला. हालांकि, पीठ की चोट के चलते वह 2025 में सिर्फ दो मुकाबले ही खेल पाए. उनका फिटनेस के करीब पहुंचना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छी खबर है.

LSG ने किया था रिटेन
मयंक की फिटनेस की दिक्कतों के बावजूद उनकी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर भरोसा रखा और पिछले महीने हुए ऑक्शन से पहले उन्हें टीम में बनाए रखा. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘मयंक यादव की रिकवरी अच्छी चल रही है और वह अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी करने के करीब हैं. उन्होंने अपनी ताकत और फिटनेस में भी अच्छा सुधार किया है, जिससे वह तेज गेंदबाजी के लिए जरूरी फिटनेस स्तर के करीब पहुंच गए हैं.’

आईपीएल 2026 में धमाल मचाने को तैयार मयंक यादव.

तूफानी बॉलिंग से छाए थे मयंक
मयंक यादव आईपीएल 2024 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सुर्खियों में और छा गए. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए लगातार 150 KMPH से ऊपर की स्पीड से बॉलिंग कर सबका ध्यान खींचा था. एक गेंद तो उन्होंने 156.7 KMPH की स्पीड से फेंकी, जो सीजन की सबसे तेज गेंद थी. इस गेंद ने ही उन्हें आईपीएल इतिहास की चौथी फास्टेस्ट बॉल फेंकने वाला बॉलर बना दिया. इसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में जगह मिली, जहां से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. हालांकि, चोटों से प्रभावित रहने के चलते उन्हें अब तक तीन ही मैच खेलने का मौका मिला है. आईपीएल 2025 में भी वह दो ही मैच खेल पाए थे.

रियान पराग को लेकर भी आया अपडेट
राजस्थान रॉयल्स के लिए भी अच्छी खबर है. स्टार बल्लेबाज रियान पराग ने रिकवर होने के बाद बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. रियान को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए 14 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था. अधिकारी ने भारतीय बल्लेबाज रियान पराग की फिटनेस के बारे में भी जानकारी दी, जो दाहिने कंधे में चोट के कारण विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने आखिरी मुकाबला छह दिसंबर को खेला था. अधिकारी ने कहा, ‘रियान ने 16 दिसंबर 2025 को अपने दाहिने कंधे में इंजेक्शन लगवाने के बाद अच्छी रिकवरी की है. अब उनके कंधे में कोई दर्द नहीं है. उन्होंने नेट में थ्रो-डाउन और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

IPL से पहले इस टीम के लिए खुशखबरी, फिट होने के करीब ये तूफानी भारतीय बॉलर



Source link