कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा फुहारा व कमानिया गेट इलाके में शुक्रवार देर रात बड़कुल होटल में जैन समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और मारपीट की घटना से तनाव फैल गया। देर रात हुए हंगामे के बाद पुलिस ने राजकुमार जैन की शिकायत पर अतुल पटेल, रोहित रा
.
इनमें से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एफआईआर के अनुसार विवाद की शुरुआत बड़कुल स्वीट्स में हुई मामूली कहासुनी से हुई थी। आरोप है कि होटल मैनेजर रोहित राजपूत ने गाली-गलौज करते हुए समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर बेसबॉल बैट और हथियारों से हमला कराया।
घटना की जानकारी फैलते ही जैन समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों को सौंपने की मांग को लेकर होटल का घेराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
आधी रात को छावनी बना क्षेत्र रात करीब 12 बजे स्थिति बेकाबू होने पर प्रशासन ने शहर के 8 से 10 थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया। भीड़ के होटल में घुसने के प्रयास और पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज किया गया। इसमें सब-इंस्पेक्टर अनिल गौर समेत कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए।
निष्पक्ष जांच की मांग, 8 घायल : लाठीचार्ज में जैन समाज के 7 से ज्यादा युवक गंभीर रूप से घायल हुए। शनिवार शाम समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी संपत उपाध्याय से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने पूरे मामले और लाठीचार्ज की जांच के निर्देश दिए हैं।