रेस्क्यू कर पकड़ा 5 फीट लंबा कोबरा।
सागर के खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी की एक खाद-बीज दुकान में शनिवार को कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। करीब 5 फीट लंबा यह जहरीला सांप दुकान में रखी बोरियों के बीच छिपा बैठा था। सांप को देखते ही वहां मौजूद किसान और मजदूर डरकर बोरियों की थप्पी पर च
.
सांप देख बोरियों पर चढ़ गए किसान शनिवार को मंडी स्थित राघव एंटरप्राइजेज दुकान पर जब किसान पहुंचे, तो उनकी नजर सांप पर पड़ी। सांप बोरियों के बीच कुंडली मारकर बैठा था। इसे देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। डर के मारे आसपास मौजूद किसान और हमाल (मजदूर) बोरियों के ऊपर चढ़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्नेक कैचर को दी।
बोरियों के बीच छिपा था सांप।
रेस्क्यू में 5 फीट का कोबरा मिला सूचना मिलते ही स्नेक कैचर बबलू पवार मंडी पहुंचे। उन्होंने देखा कि सांप बोरियों के बीच गहराई में छिपा हुआ है। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बबलू पवार ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का है, जिसकी लंबाई करीब 5 फीट है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
ठंड से बचने के लिए गर्माहट खोजने आया था स्नेक कैचर ने बताया कि कोबरा प्रजाति का सांप बेहद जहरीला होता है। अगर यह किसी को डस ले और समय पर इलाज न मिले, तो जान भी जा सकती है। उन्होंने बताया, ‘वर्तमान में ठंड ज्यादा पड़ रही है। इस कारण जीव-जंतु गर्माहट वाले स्थानों पर पहुंच रहे हैं। संभावना है कि यह सांप भी ठंड से बचने के लिए बोरियों के बीच आकर छिपा होगा।’

रेस्क्यू में पकड़ाए सांप को देखने लगी लोगों की भीड़।