भारत आने से पहले ही न्यूजीलैंड को झटका, मैच विनर प्लेयर की चोट ने दी टेंशन

भारत आने से पहले ही न्यूजीलैंड को झटका, मैच विनर प्लेयर की चोट ने दी टेंशन


Last Updated:

Lockie Ferguson injured: न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इससे पहले मेहमानों को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ILT20 मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं. उनकी पिडंली में चोट लगी, जिसके बाद उनके भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में खेलने की संभावना न के बराबर जताई जा रही है. इतना ही नहीं, इस चोट के उनके टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया है.

लॉकी फर्ग्युसन को लगी चोट

नई दिल्ली. टी20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत आने से पहले ही न्यूजीलैंड के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. दरअसल, एक स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हो गए हैं. उन्हें यह चोट ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए लगी. फर्ग्यूसन की पिंडली (काफ) में चोट आई है, जिसकी वजह से उनका भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है, जो इसी महीने शुरू होने जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के लिए यह एक तगड़ा झटका है, क्योंकि उनका इस ICC टूर्नामेंट में खेलना भी संदिग्ध है.

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका
लॉकी फर्ग्यूसन को यह चोट 21 दिसंबर को डेजर्ट वाइपर्स और एमआई एमिरेट्स के बीच खेले गए ILT20 मैच में लगी थी. इसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट और बिग बैश लीग (BBL) से भी बाहर कर दिया गया. फर्ग्यूसन को सिडनी थंडर के साथ खेलने के बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम से जुड़ना था, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है.

लॉकी फर्ग्युसन को लगी चोट

फर्ग्यूसन का करियर चोटों से काफी प्रभावित रहा है, खासकर अहम टूर्नामेंटों से पहले. वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी नहीं खेल पाए थे. इसके बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उन्हें कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट दिया था, ताकि वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम की तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर सकें. गौर करने वाली बात यह है कि फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी टी20 मैच नवंबर 2024 में खेला था. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी.

आईपीएल खेलने पर भी सस्पेंस
आईपीएल की बात करें तो लॉकी फर्ग्यूसन को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. IPL 2025 में उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले और 5 विकेट लिए. उनकी लगातार चोटों को देखते हुए IPL 2026 में उनके खेलने को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है. बता दें कि फर्ग्युसन के नाम ऐसी दुर्लभ उपलब्धि है, जो दुनिया का कोई अन्य गेंदबाज नहीं कर पाया है. वह एक टी20 इंटरनेशनल मैच में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं. फर्ग्युसन अब तक खेले 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 64 विकेट चटका चुके हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

भारत आने से पहले ही न्यूजीलैंड को झटका, मैच विनर प्लेयर की चोट ने दी टेंशन



Source link