बेसबॉल के डंडे से चालक को पीटते आरोपी।
मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर गंगापुर हनुमान मंदिर के पास शनिवार रात आदतन अपराधियों ने खाटू श्याम जा रही यात्री बस को ‘फिल्मी स्टाइल’ में रोक लिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ियां बस के आगे लगा दीं और ड्राइवर को नीचे खींचकर बेसबॉल के डंडों से इतना पीटा कि उसके
.
यह घटना जयभारत ट्रेवल्स की बस (UP80 FT 6416) के साथ हुई। पिछले 19 दिसंबर से अब तक यह चौथी बार है, जब इसी तरह बस रोककर मारपीट की गई है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि हर बार पुलिस सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ति कर लेती है, जबकि बस ऑपरेटर का आरोप है कि बदमाश कैश भी लूट ले जाते हैं।
बेसबॉल के डंडे से मारती करते आरोपी
जनकपुर के 8 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम जनकपुर गांव के आदतन बदमाश भानू गुर्जर, श्याम वीर गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, मंटो गुर्जर, गुरु दयाल गुर्जर और उनके तीन अन्य साथियों ने बस को ओवरटेक कर रोका। उन्होंने 42 वर्षीय ड्राइवर विजय परमार को जबरन नीचे उतारा और बेरहमी से पीटा। बदमाशों ने धमकी दी कि ‘किसी को भी बुला ले, गाड़ी नहीं चलेगी।’ एक यात्री ने चुपके से इस घटना का वीडियो बना लिया है। घटना के बाद बस को रात 2 बजे सिविल लाइन थाने में खड़ा कराया गया और यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
‘ड्राइवर को मारोगे तो हम कहां जाएंगे…’ मारपीट के दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। एक महिला यात्री बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही। वह कह रही थी, “इनकी क्या गलती है? ड्राइवर को पीटोगे तो हम कहां जाएंगे, बस कौन चलाएगा?” लेकिन नशे और गुस्से में धुत बदमाशों ने उसकी एक नहीं सुनी और ड्राइवर पर डंडे बरसाते रहे।

यात्री बस
बस मालिक बोले- टैक्स भरने की सजा मिल रही है गाड़ी मालिक दिनेश सिकरवार ने बताया, “मैं पिछले 20 साल से एक नंबर में बस चला रहा हूं। मार्च 2026 तक का टैक्स और परमिट जमा है। मुझे ईमानदारी की सजा मिल रही है। अवैध बस संचालक, जिनके पास न परमिट है न कागज, वे धड़ल्ले से गाड़ियां चला रहे हैं और हम पर हमला करवा रहे हैं। पुलिस सिर्फ मारपीट का केस दर्ज करती है, लूट की रिपोर्ट नहीं लिखती। इसी वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।”

स्लीपर में बैठे यात्री
TI ने फोन नहीं उठाया, CSP को खबर ही नहीं घटना के बाद सिविल लाइन टीआई उदयभान यादव ने मीडिया का फोन नहीं उठाया। वहीं, जब सीएसपी दीपाली चंदेरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा, “रात को घटना हुई है, लेकिन मुझे टीआई ने जानकारी नहीं दी है। मैं पूछकर ही कुछ स्पष्ट कर पाऊंगी।” यह बयान पुलिस के कम्युनिकेशन गैप और लापरवाही को उजागर करता है।

कार में लेता घायल चालक थाने पहुंचा