AUS vs ENG 5th Test: आउट पर आउट… टेस्ट में 8वीं बार बनाया शिकार… इस बल्लेबाज के लिए ‘काल’ बने मिचेल स्टार्क

AUS vs ENG 5th Test: आउट पर आउट… टेस्ट में 8वीं बार बनाया शिकार… इस बल्लेबाज के लिए ‘काल’ बने मिचेल स्टार्क


AUS vs ENG 5th Test: क्रिकेट में अगर कोई गेंदबाज किसी बैटर के पीछे पड़ जाए, तो उसे परेशान करके रख देता है. बॉलर तभी किसी भी बैटर पर हावी हो सकता है, जब वह बल्लेबाज की कमजोरी कड़ी पकड़ ले. इन दिनों मिचेल स्टार्क इंग्लैंड टीम के एक बल्लेबाज के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं. मौजूदा एशेज सीरीज 2025-26 में वह उसे 5 बार अपना शिकार बना चुके हैं. स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में उसे 8वीं दफा अपना शिकार बनाकर यह बता दिया कि इस बल्लेबाज के लिए वह किसी काल से कम नहीं हैं. स्टार्क के सामने जो बल्लेबाज बार-बार फ्लॉप हो रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के ओपनर बेन डकेट हैं.

4 जनवरी को शुरू हुए सिडनी टेस्ट की पहली पारी में बेन डकेट एक बार फिर स्टार्क के शिकार बने. उन्होंने 23 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 27 रन बना लिए थे, लेकिन पारी की 25वीं गेंद पर स्टार्क ने उनका काम तमाम कर दिया. स्टार्क की गेंद पर डकेट के बल्ले ने एज लिया और सीधा विकेटकीपर के हाथों में गेंद चली गई. इस तरह वह स्टार्क के सामने बेबस दिखे और आखिरकार उनके जाल में फंस गए.

टेस्ट में डकेत बनाम स्टार्क

टेस्ट क्रिकेट में जब-जब स्टार्क और डकेट आमने-सामने हुए हैं, तब-तब स्टार्क का पलड़ा भारी रहा है. डकेट ने स्टार्क के खिलाफ 183 गेंदों में 173 रन बनाए हैं. उनका औसत 21.62 रहा है, लेकिन विकेट निकालने में स्टार्क सफल रहे हैं. कुल 8वीं दफा उन्होंने इस बल्लेबाज का शिकार किया है. ये आंकड़े बताते हैं कि डकेट ने रन तो बटोरे हैं, लेकिन आखिर में जीत स्टार्क की ही हुई, क्योंकि वह इस बैटर को 8 बार आउट कर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


बेन डकेट ने साल 2016 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वह 42 टेस्ट मैचों में 3005 रन बना चुके हैं, जिसमें 6 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं.

मैच का हाल

सिडनी टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड के पहले 3 विकेट 57 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाल लिया है. दोनों के बीच 115 रनों की साझेदारी हो चुकी है. पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है. खबर लिखे जाने तक जो रूट 56 रन जबकि हैरी ब्रूक 55 रनों पर नाबाद हैं. 37 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 172 रन हो चुका है.

ये भी पढ़ें: T20 में सभी 4 ओवर मेडन…अब T20 WC 2026 से बाहर होगा ये खूंखार बॉलर? चोट तोड़ सकती है वर्ल्ड कप खेलने का सपना





Source link