AUS vs ENG 5th Test: बदल गया इतिहास… सिडनी में 137 साल बाद दिखा ये नजारा… ऑस्ट्रेलिया ने इस फैसले से चौंकाया

AUS vs ENG 5th Test: बदल गया इतिहास… सिडनी में 137 साल बाद दिखा ये नजारा… ऑस्ट्रेलिया ने इस फैसले से चौंकाया


AUS vs ENG 5th Test: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों एशेज सीरीज 2025-26 चल रही है. चार मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर चुकी है. आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी के मैदान पर शुरू हुआ है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी चुनी है. जब दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन सामने आई, तो 137 साल का इतिहास बदल गया. यह इतिहास बदला है कप्तान स्टीव स्मिथ के एक फैसले ने. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक भी स्पिनर नहीं रखा. यह पूरे 137 साल बाद हुआ है, जब कंगारू टीम इस मैदान पर बिना किसी स्पिनर के मैच खेलने उतरी है.

आखिरी टेस्ट से दिग्गज स्पिनर नाथन लायन पहले ही बाहर हो चुके थे. उनकी जगह टॉड मर्फी को मौका मिलना तय माना जा रहा था, लेकिन कप्तान स्मिथ ने ब्यू वेब्स्टर के साथ खेलने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में बिना स्पेशलिस्ट स्पिनर के मैदान पर उतरी है.

137 साल बाद हुआ ऐसा

आखिरी बार ऐसा साल 1888 में हुआ था. अब पूरे 137 साल बाद सिडनी टेस्ट में कंगारू टीम ने एक भी स्पिनर नहीं उतारा. 1888 में ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेले गए थे, जिनमें से सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक भी स्पिनर नहीं था.

Add Zee News as a Preferred Source


तीसरी बार हुआ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीनों टेस्ट जीते थे. चौथा मैच मेलबर्न में हुआ था, जहां उसे हार मिली थी. मौजूदा एशेज सीरीज में यह तीसरा मौका था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बगैर स्पेशलिस्ट स्पिनर के मैदान पर उतरी है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, ब्यू वेब्स्टर, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग

ये भी पढ़ें: AUS vs ENG 5th Test: आउट पर आउट… टेस्ट में 8वीं बार बनाया शिकार… इस बल्लेबाज के लिए ‘काल’ बने मिचेल स्टार्क



Source link