T20 में सभी 4 ओवर मेडन…अब T20 WC 2026 से बाहर होगा ये खूंखार बॉलर? चोट तोड़ सकती है वर्ल्ड कप खेलने का सपना

T20 में सभी 4 ओवर मेडन…अब T20 WC 2026 से बाहर होगा ये खूंखार बॉलर? चोट तोड़ सकती है वर्ल्ड कप खेलने का सपना


T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 को लेकर माहौल गर्म है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा. कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. अधिकतर देश अपनी टीम का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड टीम ने अब तक अपनी टीम से पर्दा नहीं उठाया है. इसके पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है. वो ये कि टीम का एक खूंखार बॉलर चोटिल हो गया है. वो विश्व कप 2026 तक फिट हो पाएगा या नहीं, ये सवाल बना हुआ है. ये वही गेंदबाज है, जो अपनी सटीक लाइन-लेंथ और रफ्तार के दम पर विरोधी टीम पर कहर बनकर टूटता है. उसके नाम टी20 इंटरनेशनल के एक मैच में सभी चार ओवर मेडन निकालने का रिकॉर्ड है.

जिस गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की टेंशन बढ़ा दी है, वो कोई और नहीं बल्कि लॉकी फर्ग्यूसन हैं. अपनी रफ्तार और घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाला ये तेज गेंदबाज पिंडली की चोट से जूझ रहा है. उन्हें ये चोट ILT20 2025-26 में खेलने के दौरान 21 दिसंबर को दुबई में लगी थी. चोट गंभीर थी, इसलिए वो सिर्फ ILT20 के बाकी मुकाबलों से ही नहीं, बल्कि बिग बैश लीग 2025-26 से भी बाहर हो गए. उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की ओर से खेलना था, लेकिन वो मैदान पर नहीं उतर पाए.

लॉकी फर्ग्यूसन की चोट को लेकर सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि लॉकी का बाहर होना सिर्फ क्रिकेटिंग वजहों से ही नहीं, बल्कि टीम के माहौल के लिहाज से भी नुकसानदायक है. इस खिलाड़ी की चोट ने न्यूजीलैंड टीम की टेंशन बढ़ा रखी है. लॉकी कीवी टीम के टी20 बॉलिंग अटैक के मुख्य बॉलर हैं. अपने करियर के 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 64 विकेट निकाल चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


4 ओवर मेडन निकाल चुके हैं लॉकी

ये वही खिलाड़ी है, जिसने 17 जून 2024 के दिन एक अद्भुत कमाल किया था. उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में चार ओवर डालकर एक भी रन नहीं दिया था और तीन विकेट निकाले थे. यह स्पेल अद्भुत था. उस मैच में कीवी टीम ने 46 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल की थी. अब देखना होगा कि लॉकी फर्ग्यूसन कितनी जल्दी रिकवर हो पाते हैं और क्या उन्हें टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड टीम में जगह मिलती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: 2026 के पहले ही मैच में छाए वैभव सूर्यवंशी, तोड़ दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 जनवरी को बनाया करियर का सबसे यादगार दिन



Source link