आगर मालवा में सोमवार को उज्जैन-झालावाड़ हाईवे पर निपानिया जोड़ के पास एक ट्रक और फॉर्च्यूनर कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोयत का रहने वाला 28 साल का मंगल बैरागी कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल युवक को डायल 112 की मदद से सुसनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसका शुरुआती इलाज किया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
कार के अंदर फंस गया था युवक।
ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर
हादसे के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।