Last Updated:
Fourth World Ramayana Conference: जबलपुर में चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में चीन से आई जोया झेंग ने श्रीमद्भागवत का चीनी भाषा में अनुवाद किया, श्रीराम और माता सीता को आदर्श बताया और हिंदी में मंत्र सुनाया.
Jabalpur News: जबलपुर में चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. यहां चीन से भारत पहुंची जोया झेंग ने भी हिस्सा लिया है. वह तीन दिवसीय कांफ्रेंस के आयोजन के सारे सेशन में शिरकत कर रही हैं. खास बात ये कि उन्होंने श्रीमद्भागवत का चीनी भाषा में भी ट्रांसलेशन करने का काम किया है. उन्होंने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया, उनका जन्म चीन में हुआ था, लेकिन 25 साल से यूरोप में रह रही हैं. उनके गुरु अमितासा मयासा ने वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस रामायण की जानकारी दी थी.
आगे कहा, ”मुझे बचपन से ही ट्रांसलेशन करने का काफी शौक है. भगवान श्रीराम और माता सीता के बारे में काफी सुना था. वे अब मेरे आराध्य हैं. इसके बाद श्रीमद्भागवत का ट्रांसलेशन चीनी भाषा में किया. इसमें करीब 2 साल लगे”. उन्होंने बताया, हिंदी से चीनी भाषा का ट्रांसलेशन करना काफी कठिन है, बावजूद इसके श्रीमद्भागवत के हर शब्दों की मीनिंग को समझा और फिर काफी कोशिश के बाद चीनी भाषा में ट्रांसलेट करने में सफलता हासिल की.
भगवान राम और माता सीता के आशीर्वाद से पहुंची इंडिया
उन्होंने बताया, श्रीमद्भागवत को चीन भाषा में ट्रांसलेट करने के बाद बुक पब्लिश हुई. चीन में काफी चर्चा भी होती है. यही कारण है कि आज इस नेक काम के चलते भगवान राम और माता सीता के आशीर्वाद से इंडिया पहुंची हूं. यहां इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचने के बाद काफी अच्छा लग रहा है. भगवान श्रीराम और माता सीता हमारी आदर्श हैं. इस वर्ल्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचकर श्रीराम को और भी ज्यादा बारीकी से समझने का अवसर मिल रहा है. श्रीमद्भागवत तक ही सीमित नहीं रहूंगी. अभी आगे भारतीय वैदिक ग्रंथों को चीनी भाषा में ट्रांसलेट करने का भी अगला प्लान है.
हिंदी भाषा में सुनाया बिना रुके श्रीगणेश मंत्र…
जब लोकल 18 की टीम ने चीन से आई जोया झेंग से हिंदी के श्लोक या फिर मंत्र सुनाने को कहा, तब उन्होंने श्रीगणेश मंत्र भी सुनाया, ऊं गं गणपतये नमो नम:, श्री सिद्धिविनायक नमो नम:, अष्टविनायक नमो नम:..
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें