युवक ने कीटनाशक पीया, इंदौर में दूसरे दिन मौत: धामनोद में सुसाइड से पहले वीडियो बनाया, पारिवारिक तनाव का जिक्र किया – Dhamnod News

युवक ने कीटनाशक पीया, इंदौर में दूसरे दिन मौत:  धामनोद में सुसाइड से पहले वीडियो बनाया, पारिवारिक तनाव का जिक्र किया – Dhamnod News



धार जिले के धामनोद में एक युवक ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम कृष्णा जायसवाल था, जो ग्राम डेहरिया का रहने वाला था। यह घटना 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे हुई।

.

जहरीली दवा पीने से पहले कृष्णा ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने भाई को भेजा। इस वीडियो में उसने अपनी पारिवारिक दिक्कतों और मानसिक तनाव के बारे में बात की है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखने के बाद घरवाले तुरंत कृष्णा को इलाज के लिए इंदौर के एक अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मौत की खबर मिलने के बाद परिवार वालों ने धामनोद थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



Source link