Last Updated:
Ambati Rayudu: भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम खिलाड़ी रहे अंबाती रायडू तीसरी बार पिता बने हैं. रायडू की बीवी ने दो बेटियों के बाद पिता को जन्म दिया है. रायडू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद फैंस और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं.
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू और उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या को एक बेटा हुआ है. सोमवार को अंबाती ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी पत्नी नवजात शिशु के बगल में लेटी हुई दिख रही हैं. अंबाती रायडू तीसरी बार पिता बने हैं, इससे पहले उनकी दो बेटियां थीं. अंबाती रायडू और चेन्नुपल्ली ने फरवरी 2009 में शादी की थी.
अंबाती रायडू के नाम 55 वनडे
आंध्र प्रदेश के इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 55 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 47.05 के औसत से 1694 रन बनाए हैं, उनकी बेस्ट पारी नाबाद 124 रन की थी, उन्होंने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में तीन शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं.
View this post on Instagram