IPL Telecast Ban in Bangladesh: आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान की छुट्टी को बांग्लादेश पचा नहीं पा रहा है. ये मामला अब और बढ़ता जा रहा है. बांग्लादेश सरकार ने सोमवार, 5 जनवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिहा किए जाने के बाद देश में आईपीएल के प्रसारण और स्ट्रीमिंग पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी. यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है.