रतलाम में 20 लाख की एमडी ड्रग्स पकड़ी: शिवलाल ने समद खान से ली; दूसरे को देने के लिए खड़ा था, पुलिस ने दबोचा – Ratlam News

रतलाम में 20 लाख की एमडी ड्रग्स पकड़ी:  शिवलाल ने समद खान से ली; दूसरे को देने के लिए खड़ा था, पुलिस ने दबोचा – Ratlam News


रतलाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना रिंगनोद की चौकी ढोढर चौकी पुलिस ने 200 ग्राम MD ड्रग्स के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़ी गई एमडी की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।

.

एसपी अमित कुमार ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दे रखे है। मुखबिर की सूचना पर जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के नेतृत्व टीम बनाई गई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

चौकी प्रभारी ढोढर रघुवीर जोशी टीम के साथ सूचना के आधार पर कलालिया फंटा, ढोढर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी की। आरोपी शिवलाल (35) पिता रामलाल मालवीय निवासी परवलिया को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गई।

समद खान ने दी ड्रग्स

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसे ने MDMA ड्रग्स समद खान पठान, निवासी परवलिया द्वारा दो से तीन दिन पूर्व दी थी। जिसे वह किसी दूसरे व्यक्ति को देने आया था। पुलिस ने शिवलाल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। समद खान के खिलाफ भी केस दर्ज कर इसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।



Source link