रोहित शर्मा के साथ बच्चे ने की हद पार! जबरदस्ती कार से बाहर खींचा हाथ, हो सकता था बड़ा हादसा; VIDEO वायरल

रोहित शर्मा के साथ बच्चे ने की हद पार! जबरदस्ती कार से बाहर खींचा हाथ, हो सकता था बड़ा हादसा; VIDEO वायरल


Rohit Sharma Video: भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है. इस खेल के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने की तमन्ना तो ठीक है, लेकिन कुछ फैंस सोशल मीडिया पर रील या तस्वीर शेयर करने के चक्कर में हद पार कर देते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के करोड़ों फैंस है, जो उनसे मिलना और उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं. ऐसा बहुत कम देखा गया है कि अपने साथ सेल्फी या ऑटोग्राफ देने के लिए रोहित किसी फैंस का दिल तोड़ते हैं, लेकिन प्रशंसकों को भी ये ध्यान रखना चाहिए कि वो कहां और किस माहौल में उपस्थित हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि एक युवा प्रशंसक टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ बदतमीजी कर रहा है. जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चे की इस हरकत से हिटमैन काफी नाराज भी हैं और उन्होंने उसे उंगली भी दिखाई और ऐसा करने से मना किया. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

रोहित शर्मा के साथ फैन ने की बदतमीजी

Add Zee News as a Preferred Source


सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे वीडियो में देख सकते हैं कि रोहित शर्मा अपने कार में बैठे हैं और कहीं जा रहे हैं. रवाना होने से पहले उन्होंने कार की खिड़की से हाथ हिलाकर वहां मौजूद कुछ युवा फैंस को हाय किया. तभी एक युवा उनके करीब आ पहुंचा. उसने जबरदस्ती रोहित शर्मा के हाथ को पकड़ा और सेल्फी लेने की कोशिश की. इसी समय रोहित खिड़की बंद कर रहे थे. वो बच्चे की इस हरकत से हैरान और गुस्सा हुए. उन्होंने जैसे-तैसे हाथ खींचा और कांच लगाई. हिटमैन काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने बच्चे को उंगली दिखाते हुए ऐसी गलती नहीं करने की नसीहत दी.

रोहित शर्मा को लग सकती थी चोट

युवा फैन की इस हरकत के चलते रोहित शर्मा को चोट भी लग सकती थी. वो कार का शीशा लगा ही रहे थे कि बच्चे ने उनका हाथ खींचा. पूर्व भारतीय कप्तान ने उसके बाद जल्दी से हाथ खींचा और गाड़ी की कांच लगा ली. इस घटना में रोहित के हाथ में चोट भी लग सकती थी और बच्चे को भी खतरा था.

11 जनवरी से एक्शन में दिखेंगे रोहित शर्मा

आईसीसी ODI रैंकिंग में शिखर पर मौजूद रोहित शर्मा साल 2026 की शुरुआत 11 जनवरी से करेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भारतीय फैंस की नजर हिटमैन और विराट कोहली पर रहेगी. दोनों स्टार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें: CSK ने जिस विदेशी को छोड़ा उसने मचाया तहलका, तोड़ा मुंबई इंडियंस का ‘घमंड’, बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कैप्टन?

 





Source link