वीआईपी दर्शन के लिए दलाल ने उखाड़ी रेलिंग, वीडियो: पीतांबरा पीठ में उत्तर प्रदेश के मंत्री को दर्शन कराने के लिए दबाव बनाया – datia News

वीआईपी दर्शन के लिए दलाल ने उखाड़ी रेलिंग, वीडियो:  पीतांबरा पीठ में उत्तर प्रदेश के मंत्री को दर्शन कराने के लिए दबाव बनाया – datia News



दतिया के श्री पीतांबरा पीठ पर वीआईपी दर्शन के नाम पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दलाल ने उत्तर प्रदेश सरकार की एक मंत्री को दर्शन कराने के लिए मंदिर परिसर में रेलिंग उखड़वा दी। यह घटना

.

पीठ में कई दलाल करते हैं नियमों की अनदेखी पीठ प्रबंधन ने इस व्यक्ति की पहचान पवन चतुर्वेदी के रूप में की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर में कुछ दलाल सक्रिय हैं जो आम श्रद्धालुओं के अधिकारों की अनदेखी करते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

वीआईपी लोग सीधे कर लेते हैं दर्शन श्रद्धालुओं का कहना है कि वे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, जबकि वीआईपी भीड़ दलालों के इशारे पर सीधे दर्शन कर लेती है। सुरक्षा में तैनात स्टाफ और न्यास मंडल के सदस्य इस पूरी प्रक्रिया को देखते रहते हैं। वीडियो सामने आने के बाद भी प्रबंधन ने अब तक दलाल और संबंधित लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस मामले में पीठ के प्रबंधक महेश दुबे ने बताया कि उन्होंने युवक की पहचान पवन चतुर्वेदी के रूप में कर ली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link