सीहोर में शीतलहर का असर, स्कूल का समय बदला: अब सुबह 9:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं, कलेक्टर ने दिए निर्देश – Sehore News

सीहोर में शीतलहर का असर, स्कूल का समय बदला:  अब सुबह 9:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं, कलेक्टर ने दिए निर्देश – Sehore News



सीहोर में शीतलहर का असर, स्कूल का समय बदला

सीहोर जिले में शीतलहर और बढ़ती ठंड के मद्देनजर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर बालागुरू के. ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार, 6 जनवरी से अगले आदेश तक जिले में सुबह की पाली में संचालित सभ

.

यह व्यवस्था आंगनबाड़ी, प्री-प्राथमिक से लेकर कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय और सीबीएसई से संबद्ध शालाओं पर लागू होगी। कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में लगातार गिर रहे तापमान को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा और राहत के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राहगीरों और जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से राहत मिल सके। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि जिले के सभी रैन बसेरों को हर समय खुला रखा जाए और वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इससे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। नगर निकायों और संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखते हुए राहत व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link