AUS vs ENG: कमेंट्री बॉक्स में गिलक्रिस्ट ने ऐसा क्या कर दिया? गुस्से में घूरती दिखीं महिला कमेंटेटर? VIDEO

AUS vs ENG: कमेंट्री बॉक्स में गिलक्रिस्ट ने ऐसा क्या कर दिया? गुस्से में घूरती दिखीं महिला कमेंटेटर? VIDEO


Australia vs England: क्रिकेट मैच के दौरान कई बार ऐसा होता है जब कमेंट्री बॉक्स में बैठकर कमेंटेटर किसी बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर रहे होते हैं और अगली ही गेंद पर वो बल्लेबाज आउट हो जाता है. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच सिडनी में जारी टेस्ट के दौरान भी यही हुआ. पूर्व दिग्गज विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक की प्रशंसा कर रहे थे, उनकी तुलना जो रूट से कर रहे थे और अगली गेंद पर ही ब्रूक पवेलियन लौट गए.

जब एडम गिलक्रिस्ट इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक की तारीफ कर रहे थे, उस समय उनके बगल में इंग्लैंड की पूर्व महिला प्लेयर ईसा गुहा बैठी थी. जैसे ही ब्रूक आउट हुए, वो गुस्से में गिलक्रिस्ट को घूरते हुए दिखीं. महिला कमेंटेटर का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गिलक्रिस्ट को घूरते दिखीं ईसा गुहा

Add Zee News as a Preferred Source


एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड का बुरा हाल है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही शृंखला पर कब्जा कर लिया है. ऐसे में बेन स्टोक्स की टीम सिडनी में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट में इज्जत की लड़ाई लड़ रही है. पहली पारी में इंग्लैंड ने 384 रनों का स्कोर खड़ा किया. स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इस सीरीज का दूसरा और टेस्ट करियर का 41वां शतक जड़कर इंग्लिश फैंस को खुश कर दिया. पहले दिन हैरी ब्रूक भी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लगा कि वो भी ऑस्ट्रेलिया में पहली सेंचुरी जड़ देंगे, लेकिन 84 के स्कोर पर वो आउट हो गए. भारतीय मूल की पूर्व महिला कमेंटेटर ईसा गुहा को लगा कि एडम गिलक्रिस्ट की नजर लग गई, जिसके चलते ब्रूक अगली गेंद पर ही आउट हो गए. यही वजह है कि वो कमेंट्री बॉक्स में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को गुस्से से घूरते दिखीं.

 

जो रूट ने जड़ा 41वां शतक

इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज जो रूट ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शानदार अंदाज में खेलते हुए टेस्ट करियर का 41वां शतक जड़ा. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग के 41 टेस्ट शतक की बराबरी कर ली. रूट 160 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरे से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक भी शतक नहीं लगाया था. हालांकि, अब उन्होंने इस दाग को धो दिया है.

ये भी पढ़ें: ILT20 फाइनल में बवाल! आंख दिखा रहा था पाकिस्तानी गेंदबाज, पोलार्ड हुए गुस्से में लाल और फिर…, VIDEO वायरल

 





Source link