Last Updated:
Shubman Gill flop in Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कप्तान शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में भी फुस्स साबित हुए. गिल टूर्नामेंट के छठे राउंड में पंजाब के लिए ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन सिर्फ 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए. गिल की लगातार खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है.
नई दिल्ली. व्हाइट बॉल क्रिकेट में फॉर्म से जूझ रहे भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में भी नहीं चला. भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले गिल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पहली बार अपनी घरेलू टीम पंजाब के लिए खेलने उतरे. के एल सैनी स्टेडियम, जयपुर में पंजाब का मुकाबला गोवा के खिलाफ था. पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह के साथ गिल ओपनिंग करने आए, लेकिन सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने. गिल लूज शॉट खेलकर विकेट के पीछे आउट हुए. यह व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार 23वां मौका था, जब गिल के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला. गिल के इस सुपर फ्लॉप शो ने टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन खड़ी कर दी है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें