18426 रन… 49 शतक और 154 विकेट, ODI में इस क्रिकेटर ने बनाया नामुमकिन जैसा महारिकॉर्ड

18426 रन… 49 शतक और 154 विकेट, ODI में इस क्रिकेटर ने बनाया नामुमकिन जैसा महारिकॉर्ड


दुनिया में एक क्रिकेटर ऐसा है, जिसके नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 18426 रन और 49 शतक जड़ने के अलावा 154 विकेट लेने का महारिकॉर्ड दर्ज है. दुनिया के बड़े से बड़े क्रिकेटर के लिए एक साथ ये तीनों ही रिकॉर्ड बनाना नामुमकिन के बराबर है. क्रिकेट इतिहास में लेकिन एक इकलौता बल्लेबाज ऐसा है, जिसने वनडे इंटरनेशनल में इतने बड़े अजूबे को अंजाम दिया है. हम बात कर रहे हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की. 36 साल पहले आज ही के दिन 18 दिसंबर 1989 को सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था.

18426 रन… 49 शतक और 154 विकेट

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर 1989 को गुजरांवाला में अपना वनडे डेब्यू किया था. सचिन तेंदुलकर इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सचिन तेंदुलकर अपनी दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. सचिन तेंदुलकर को वकार युनूस ने आउट किया था. तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि अपने पहले ही वनडे इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट होने वाला यह बल्लेबाज ODI क्रिकेट का बेताज बादशाह बन जाएगा. सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 44.83 की औसत से दुनिया में सबसे ज्यादा 18426 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक भी ठोके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ODI में इस क्रिकेटर ने बनाया नामुमकिन जैसा महारिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर इसके अलावा एक बेहतरीन लेग स्पिनर भी रहे हैं और उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 154 विकेट चटकाए हैं. बल्ले और गेंद से एक साथ इतने विशाल रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान का दर्जा दिया गया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड असाधारण है. उनके कई रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल है. वनडे में सर्वाधिक शतक के मामले में विराट कोहली (53 शतक) ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है, लेकिन कुल मैच और रन के मामले में उन्हें पीछे छोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल है. सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (18426) बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं.

पहले ODI मैच में जीरो पर आउट होने के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

अपने पहले ही वनडे इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सचिन तेंदुलकर अपने बाद के करियर में पाकिस्तान के लिए हर मैच में सबसे बड़ा खतरा साबित हुए. सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2012 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 69 वनडे मैचों में 40.09 की औसत से 5 शतक और 16 अर्धशतक लगाते हुए 2,526 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 टेस्ट खेले जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 1,057 रन बनाए. वसीम अकरम, इमरान खान और वकार युनूस के सामने 16 साल की उम्र में जब सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो शायद किसी ने सोचा होगा कि वे भविष्य में ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि क्रिकेट के भगवान के रूप में प्रसिद्ध हो जाएंगे.



Source link