अकाउंटेंट पर बदसलूकी का आरोप: मानदेय जानकारी मांगने पर दुर्व्यवहार, आशा पर्यवेक्षकों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग – Balaghat (Madhya Pradesh) News

अकाउंटेंट पर बदसलूकी का आरोप:  मानदेय जानकारी मांगने पर दुर्व्यवहार, आशा पर्यवेक्षकों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट में आशा पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएससी खैरलांजी में पदस्थ अकाउंटेंट ने मानदेय की जानकारी मांगने पर उनके साथ बदसलूकी की। पर्यवेक्षकों ने अकाउंटेंट पर कार्रवाई करने और पांच माह से लंबि

.

आशा पर्यवेक्षक ललिता सुलाखे ने बताया कि सीएससी खैरलांजी में पीसीएम सर ने आशा पर्यवेक्षकों की बैठक ली थी। इसके बाद वे सभी अकाउंटेंट के कक्ष में मानदेय की जानकारी लेने पहुंची थीं। वहां अकाउंटेंट ने उन्हें देखकर आक्रोशित होते हुए ‘बदतमीज’ कहा और कक्ष से बाहर निकाल दिया।

बीएमओ से काम बंद करवाने की धमकी

अकाउंटेंट ने कथित तौर पर यह भी कहा कि मानदेय के बारे में जानना है तो जिला कार्यालय जाकर बात करें। उन्होंने बीएमओ से सभी की शिकायत कर काम बंद करवा देने की धमकी भी दी।

आशा पर्यवेक्षकों ने बताया कि अकाउंटेंट के इस तरह के व्यवहार से उनके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगस्त से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काम करने के बावजूद मानदेय न मिलने से उन्हें उधार या कर्ज लेकर गुजारा करना पड़ रहा है।

पर्यवेक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि उनका महीनों से रुका हुआ मानदेय जल्द से जल्द जारी किया जाए। साथ ही, उन्होंने अकाउंटेंट के अनुचित व्यवहार पर उचित कार्रवाई करने की भी अपील की।



Source link