इंदौर के भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के 38 नए मरीज मिले: 6 रेफर किए; 3 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च – Indore News

इंदौर के भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के 38 नए मरीज मिले:  6 रेफर किए; 3 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च – Indore News


दूषित पानी से बीमार अब 110 मरीज भर्ती हैं।

इंदौर के भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के 38 नए केस मिले हैं। इनमें से 6 मरीजों को रेफर किया गया है। ये मरीज सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। वहीं, मामले में हाईकोर्ट में लगी तीन अलग-अलग याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके अलावा कांग्र

.

दूषित पानी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में 110 मरीज भर्ती हैं। अब तक कुल 421 भर्ती मरीजों में से 311 को डिस्चार्ज कर दिया है। आईसीयू में 15 मरीज भर्ती हैं।

सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हासानी के मुताबिक 200 टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। इन टीमों ने 2745 घरों में 14 हजार लोगों से संपर्क किया है। इलाके में 5 एंबुलेंस लगाई हैं। एमवाय, अरविंदो और चाचा नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स की 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं।

हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में आज एक साथ 3 याचिकाओं पर सुनवाई होगी।

हाईकोर्ट में लगी 3 अलग-अलग याचिकाएं हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर दो अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। एक याचिका हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी ने लगाई है, जबकि दूसरी याचिका पूर्व पार्षद प्रमोद द्विवेदी की ओर से एडवोकेट मनीष यादव ने दायर की है। इसके अलावा भागीरथपुरा निवासी वरुण गायकवाड की ओर से एडवोकेट अभिनव धनोतर ने एक याचिका दाखिल की है, जिसमें मीडिया रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

मामले में इससे पहले 2 जनवरी को सुनवाई हुई थी। इस दौरान शासन की ओर से रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें बताया गया कि अब तक कुल 4 मौतें हुई हैं। वहीं नगर निगम ने अलग से स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति से जुड़े मामलों की स्थिति बताई गई।

नगर निगम ने अदालत को अवगत कराया था कि संबंधित विभागों से जानकारी एकत्र की जा रही है। प्रभावितों, भर्ती मरीजों और इलाज से जुड़ा विस्तृत ब्यौरा सत्यापन और गहन जांच के बाद अलग से प्रस्तुत किया जाएगा। घटना सामने आने के बाद तत्काल टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू की गई। प्रभावित क्षेत्रों में 30 दिसंबर को 36, 31 दिसंबर को 34 और 1 जनवरी को 33 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। टैंकरों से जल वितरण के फोटोग्राफ भी रिपोर्ट के साथ संलग्न किए गए थे।

स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जोन-4 के जोनल अधिकारी और सहायक अभियंता को निलंबित, जबकि उप अभियंता की सेवाएं समाप्त की गई हैं। इन आदेशों की प्रतियां भी न्यायालय में प्रस्तुत की गईं। इसके बाद हाईकोर्ट ने शासन को पूरी विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

धार से बेटे से मिलने आए थे रिटायर्ड पुलिसकर्मी सोमवार को 69 साल के रिटायर्ड पुलिस कर्मी ओमप्रकाश शर्मा की मौत हुई है। यह मामले में 17वीं मौत थी। वे मूलत: शिव विहार कॉलोनी धार के रहने वाले थे। अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे। उन्हें 1 जनवरी को उल्टी-दस्त के कारण एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जांच में उनकी किडनी का खराब होना पाया गया था।

हालत और बिगड़ने पर 2 जनवरी को आईसीयू में एडमिट किया गया। दो दिन बाद वेंटिलेटर पर लिया गया। रविवार दोपहर 1 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वे सिर्फ ब्लड प्रेशर के मरीज थे। दूषित पानी से उनकी किडनी खराब हो गई थी। इसके बाद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

वहीं, बॉम्बे हॉस्पिटल में 11 मरीज आईसीयू में भर्ती थे, जिनमें से 4 मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार रात तक की स्थिति में 7 मरीजों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। अब तक कुल 398 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए, जिनमें से 256 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अलग-अलग अस्पतालों में 142 मरीजों का इलाज जारी है।

………………………………………….

मामले से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…

जहरीला पानी…इंदौर में 17वीं मौत, 20 नए मरीज मिले

इंदौर के भागीरथपुरा में 17वीं मौत हुई है। दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या रविवार तक 16 थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने भागीरथपुरा में महामारी फैलना स्वीकार किया है। वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि एपिडेमिक (एक क्षेत्र में संक्रमण) कैसे फैला, इसकी जांच एम्स भोपाल और आईसीएमआर की टीम कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

प्रदेशभर में कांग्रेस का घंटा बजाकर प्रदर्शन

इंदौर जल त्रासदी के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कटनी के मुड़वारा विधायक के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता उनके सामने डांस करते नजर आए।

इंदौर जल त्रासदी के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कटनी के मुड़वारा विधायक के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता उनके सामने डांस करते नजर आए।

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं। 150 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। अलग-अलग हॉस्पिटल के ICU में भर्ती लोगों को एक जगह ​​​​​शिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे के बाद ऐसे 12 मरीज बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में लाए गए। पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर नगर निगम कमिश्नर को हटाया

इंदौर में दूषित पानी से मौतों के मामले में मोहन सरकार ने नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव को हटा दिया है। उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर भेजा गया है। वहीं, एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर में जहरीला पानी…एक बच्चे की मौत से मांएं डरीं

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 15 लोगों की मौत के बाद सबसे ज्यादा डर अगर किसी के चेहरे पर है, तो वह है मां। 5 महीने के मासूम अव्यान की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब हालात ऐसे हैं कि हर मां अपने बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल की ओर दौड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर…

हेपेटाइटिस-A से पीड़ित वापस आया छात्र, जबलपुर में आईसीयू में भर्ती; डॉक्टरों ने कहा-दूषित पानी से हुई बीमारी

इंदौर में दूषित पानी से हो रही मौतों की खबरों ने लोगों में इस कदर दहशत फैला दी है कि छात्र और कामकाजी लोग इंदौर छोड़कर अपने-अपने घर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में सिवनी जिले के रहने वाले 18 वर्षीय युवक आदित्य मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जबलपुर ले आए। जांच में आदित्य हेपेटाइटिस-A पॉजिटिव पाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link