7 जनवरी से सभी स्कूल सुबह 10:30 बजे से संचालित होगा।
उमरिया में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस स्थिति के चलते स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
.
7 जनवरी से अगले आदेश तक 10.30 से संचालित होगे स्कूल
छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत, 7 जनवरी से अगले आदेश तक जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल सुबह 10:30 बजे से संचालित होंगे।
पूर्व निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार ही होंगे प्री-बोर्ड
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधित समय-सारणी केवल विद्यार्थियों पर लागू होगी। सभी शिक्षक अपने निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहेंगे और सामान्य शैक्षणिक कार्य संपादित करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्री-बोर्ड परीक्षाएं अपनी पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. मरावी ने पुष्टि की है कि कलेक्टर के आदेश जारी हो चुके हैं। जिले के सभी विद्यालयों में संशोधित समय के अनुसार ही संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।