छिंदवाड़ा के युवराज मप्र अंडर-14 टीम के कप्तान बने: राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में करेंगे नेतृत्व; पिता SAF में हैं – Chhindwara News

छिंदवाड़ा के युवराज मप्र अंडर-14 टीम के कप्तान बने:  राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में करेंगे नेतृत्व; पिता SAF में हैं – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश अंडर-14 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा आयोजित राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए उनका चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट 15 से 30 जनवरी

.

जिला क्रिकेट संघ के सचिव आशीष त्रिपाठी ने बताया कि युवराज सिंह चौहान (पिता – राजेन्द्र सिंह चौहान) का चयन न केवल टीम में हुआ है, बल्कि उन्हें पूरी टीम की जिम्मेदारी सौंपते हुए कप्तान बनाया गया है। युवराज के पिता राजेन्द्र सिंह चौहान स्थानीय एसएएफ (SAF) में कार्यरत हैं। युवराज की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के कारण ही उन्हें इतनी कम उम्र में यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

मंगेश और सचिन के बाद एक और उपलब्धि

छिंदवाड़ा के खिलाड़ी लगातार बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में आईपीएल टीम में मंगेश यादव के चयन से जिले के क्रिकेटरों में उत्साह है। वहीं, सचिन सहारे ISPL ऑक्शन तक पहुंचने वाले छिंदवाड़ा के पहले खिलाड़ी बने हैं। अब युवराज की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छिंदवाड़ा प्रदेश के क्रिकेट मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है।

एसोसिएशन और कोच ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष जेपी सिंह, सचिव आशीष त्रिपाठी, कोच चेतन्य सेमेकर, असलम खान, देव खरे और श्रांत चंदेल सहित सभी क्रिकेट प्रशिक्षकों ने युवराज को शुभकामनाएं दी हैं। उनके चयन से जिले के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।



Source link