नरसिंहपुर में कड़ाके की ठंड जारी: न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, नर्सरी से 5वीं तक स्कूल बंद – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में कड़ाके की ठंड जारी:  न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, नर्सरी से 5वीं तक स्कूल बंद – Narsinghpur News



ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नगरवासी।

नरसिंहपुर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में मंगलवार और बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

.

कलेक्टर रजनी सिंह ने सोमवार देर शाम यह आदेश जारी किया। इसमें जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल शामिल हैं।

आदेश के अनुसार, कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे के बाद ही संचालित की जाएंगी। प्रशासन का यह निर्णय छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

सुबह के समय कोहरा अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, हालांकि ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।



Source link