पन्ना में 6 जनवरी को कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल लाइन चौकी के इंद्रपुरी कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के ल
.
मृतक की पहचान 19 वर्षीय कंधी लाल कोरी के रूप में हुई है। उसके पिता राजा राम कोरी ने बताया कि वे बड़ी मड़ैयन के रहने वाले हैं और कंधी लाल उनका सबसे छोटा पुत्र था।
राजा राम कोरी के अनुसार, कंधी लाल पिछले लगभग तीन साल से मयकी कोरी नामक एक शादीशुदा महिला और एक बच्चे की मां के साथ इंद्रपुरी कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। मयकी से भी कंधी लाल को एक बेटा था।
मृतक के पिता ने बताया कि आज मयकी ने ही उन्हें फोन पर जानकारी दी कि उनके बेटे ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कंधी लाल और मयकी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।