शाजापुर में सर्द हवाओं का असर जारी: धूप के बावजूद ठंड से राहत नहीं; न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री पर – shajapur (MP) News

शाजापुर में सर्द हवाओं का असर जारी:  धूप के बावजूद ठंड से राहत नहीं; न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री पर – shajapur (MP) News


सूरज निकलने से ठंड से राहत मिली।

शाजापुर में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के

.

वर्ष 2026 की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यह सिलसिला जारी है। सोमवार को दिन में धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण गर्माहट महसूस नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

सुबह के समय मौसम रहा साफ।

सोमवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार और सोमवार रात को घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। सर्द हवाएं लोगों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकती हैं, जिसके मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



Source link