ICC T20I Rankings: भारत की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को साल 2026 के शुरू होते ही बड़ा झटका लगा है. वह अब महिला इंटरनेशनल टी20 में नंबर-1 बॉलर नहीं हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने पछाड़ दिया. सदरलैंड इससे पहले अगस्त 2025 में भी पहले स्थान पर पहुंची थीं. दीप्ति अब दूसरे नंबर पर आ गई हैं. उन्होंने हाल ही में महिला वर्ल्ड कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, वह वनडे फॉर्मेट में खेला गया था.
टॉप-10 में कौन-कौन गेंदबाज?
सदरलैंड पहले और दीप्ति दूसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान की सादिया इकबाल तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं. इस लिस्ट में जॉर्जिया वेयरहैम, चार्ली डीन, वेस्टइंडीज और नाशरा संधु ने 1-1 स्थान की छलांग लगाई हैं. ये खिलाड़ी क्रमशः सातवें, आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं. इस लिस्ट में भारत की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर पांच स्थान नीचे खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं.
श्री चरणी और अरुंधति को फायदा
भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गई हैं. श्रीलंका की कविशा दिलहारी एक स्थान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर और चमारी अथापथु तीन स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गईं. भारत की अरुंधति रेड्डी 21 स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गईं.
ये भी पढ़ें: 25000 रन का जादुई आंकड़ा… विराट कोहली के नाम ऐसा प्रचंड रिकॉर्ड, सचिन और पोंटिंग भी पीछे
हरमनप्रीत ने लगाई छलांग
बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं. हरमनप्रीत ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के विरुद्ध नाबाद 69 रन की पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार अपने नाम किया था. इसके बाद अगले दो मुकाबलों में 26 और 9 रन की पारी खेली. अब हरमनप्रीत के पास शीर्ष 10 में पहुंचने का ‘गोल्डन चांस’ है.
ये भी पढ़ें: 200 रन, 12 चौके, 13 छक्के… 21 साल के बल्लेबाज दोहरे शतक से मचाई खलबली, शमी-आकाश दीप और मुकेश को धो डाला
अमनजोत को भी फायदा
अमनजोत कौर सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 78वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि श्रीलंका की बल्लेबाज हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने अर्धशतक लगाने के बाद लंबी छलांग लगाई है. हसिनी परेरा 42 गेंदों में 65 रन बनाने के बाद 31 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि इमेशा दुलानी 39 गेंदों में 50 रन बनाने के बाद 77 स्थान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गई हैं.