Last Updated:
MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP News Live: मध्य प्रदेश में हलचल बढ़ गई है. इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद देश की नजर एमपी पर है. अगर आप मध्य प्रदेश के सभी हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें
-रायसेन में टाइगर की मूवमेंट से दहशत का माहौल
रायसेन जिले में एक बार फिर टाइगर की मूवमेंट से दहशत का माहौल बन गया है. सीहोरा–इमलिया रोड पर तालाब के पास टाइगर बैठा दिखाई दिया, जिसे ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में देखा और वीडियो बना लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि मई 2024 में इसी इलाके में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक व्यक्ति को टाइगर ने अपना शिकार बना लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. लंबे समय तक लोग डर में रहे थे और हाथियों की मदद से रेस्क्यू किया गया था. अब फिर टाइगर दिखने से ग्रामीणों में डर है, जबकि वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.
-आंगनवाड़ी भर्ती में शिकायतों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन
आंगनवाड़ी भर्ती में शिकायतों पर कलेक्टर ने कड़ा कदम उठाया. परियोजना अधिकारी समनापुर अयोध्या सिंह राठौर का तत्काल स्थानांतरण कर दिया गया. उन्हें समनापुर से हटाकर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय डिंडौरी में अटैच किया गया है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती में अनाधिकृत राशि वसूली की शिकायतें मिली थीं. नकद और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े वीडियो/ऑडियो वायरल हुए थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने प्रशासनिक निर्णय लिया. मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं सीसीए नियम 1966 के तहत कार्रवाई हुई. कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आदेश जारी किए.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें