पेयजल स्रोतों के आसपास हमेशा बनाए रखें स्वच्छता – Khargone News

पेयजल स्रोतों के आसपास हमेशा बनाए रखें स्वच्छता – Khargone News


इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र की घटना के बाद शासन-प्रशासन द्वारा जल शुद्धता को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड कसरावद की तकनीकी टीम ने मंगलवार को बामंदी

.

सहायक यंत्री ने कहा पेयजल स्रोतों के पास किसी भी प्रकार की गंदगी या दूषित जल का जमाव न होने दिया जाए। उन्होंने कुएं की नियमित सफाई व बाउंड्रीवॉल के पास स्वच्छता सुनिश्चित करने पर बल दिया। पीएचई विभाग टीम ने कुएं के पानी की गुणवत्ता परखने के लिए मौके पर ही सैंपल लिए। इन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है। पंचायत को निर्देशित किया कि पाइप लाइन में लीकेज व अन्य तकनीकी कमियों को तत्काल सुधारा जाए ताकि दूषित जल की समस्या उत्पन्न न हो। ग्रामीणों से कहा स्वच्छ जल का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। इसलिए जल स्रोतों के आसपास सफाई बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।



Source link