अनूपपुर में पति का शव फंदे पर लटका मिला: पत्नी ने फिर से समूह से लोन की बात की, इससे दोनों में झगड़ा हुआ था – Anuppur News

अनूपपुर में पति का शव फंदे पर लटका मिला:  पत्नी ने फिर से समूह से लोन की बात की, इससे दोनों में झगड़ा हुआ था – Anuppur News



अनूपपुर जिले के ग्राम अमहाटोला छिल्पा में बुधवार को 26 साल के एक युवक ने कर्ज की बात पर हुए घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। संजय बैगा नाम के इस युवक का अपनी पत्नी से नया लोन लेने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे खाना खाते समय संजय ने अपनी पत्नी अनीता से किसी समूह से नया कर्ज लेने को कहा था। पत्नी ने यह कहकर मना कर दिया कि पहले का कर्ज अभी चुकाया नहीं गया है।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर संजय घर के पीछे बाड़ी की तरफ चला गया और वहां मवेशी बांधने वाली प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जब पत्नी अनीता ने संजय को फंदे पर झूलते देखा तो शोर मचाया, जिसे सुनकर पड़ोसी दौड़े आए, लेकिन तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। फुनगा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है, फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है।



Source link